Vipra Vidhit Pujan Samagri
Getting Pure Puja essentials now easy
BEST QUALITY ASSURED
"Quality is our Priority"
Get in Delhi here.....
Pinki Singhania
Mob : 8860846197

श्री अहोई माता जी की आरती

जय अहोई माता, जय अहोई माता !
तुमको निशिदिन ध्यावत, हरि विष्णु विधाता !!
जय अहोई माता, जय अहोई माता !
तुमको निशिदिन ध्यावत, हरि विष्णु विधाता !!
ब्रह्माणी, रुद्राणी, कमला तू ही है जगमाता !
सूर्य- चन्द्रमा ध्यावत, नारद ऋषि गाता !!
जय अहोई माता, जय अहोई माता !
तुमको निशिदिन ध्यावत, हरि विष्णु विधाता !!
माता रूप निरन्जन, सुख-सम्पत्ति दाता !!
जो कोई तुमको ध्यावत, नित मंगल पाता !!
जय अहोई माता, जय अहोई माता !
तुमको निशिदिन ध्यावत, हरि विष्णु विधाता !!

तू ही पाताल बसन्ती, तू ही है शुभ दाता !
कर्म- प्रभाव प्रकाशक, जगनिधि से त्राता !!
जय अहोई माता, जय अहोई माता !
तुमको निशिदिन ध्यावत हरि विष्णु विधाता !!
जिस घर वास तुम्हारा, गुण सम्पन्न हो जाता !
कर न सके, सोई कर ले, मन नहीं धड़काता !!
जय अहोई माता, जय अहोई माता !
तुमको निशिदिन ध्यावत, हरि विष्णु विधाता !!
तुम बिन सुख न होवे, पुत्र न कोई पाता !
खान-पान का वैभव, तुम बिन नहीं आता !!
जय अहोई माता, जय अहोई माता !
तुमको निशिदिन ध्यावत, हरि विष्णु विधाता !!

शुभ गुण सुन्दर युक्ता, क्षीर निधि जाता !
रतन चतुर्दश तोकू, कोई नहीं पाता !!
जय अहोई माता, जय अहोई माता !
तुमको निशिदिन ध्यावत, हरि विष्णु विधाता !!
श्री अहोई माता की, आरती जो कोई गाता !
उर उमंग अति उपजे, पाप उतर जाता !!
जय अहोई माता, जय अहोई माता !
तुमको निशिदिन ध्यावत, हरि विष्णु विधाता !!