भगवान श्रीकृष्णजी की आरती

आरती कुञ्जबिहारी की
श्री गिरिधर कृष्ण मुरारी की।

गले में बैजन्तीमाला
बजावैं मुरलि मधुर बाला॥
श्रवण में कुण्डल झलकाला
नन्द के आनन्द नन्दलाला की।
आरती कुञ्जबिहारी की
श्री गिरिधर कृष्ण मुरारी की।

गगन सम अंगकान्ति काली
राधिका चमक रही आली।
लतन में ठाढ़े बनमाली
भ्रमर-सी अलक
कस्तूरी तिलक।
चन्द्र सी झलक
ललित छबि श्यामा प्यारी की।
आरती कुञ्जबिहारी की
श्री गिरिधर कृष्ण मुरारी की।

कनकमय मोर मुकुट बिलसैं
देवता दरसन को तरसैं।
गगन से सुमन राशि बरसैं
बजै मुरचंग
मधुर मृदंग।
ग्वालिनी संग-अतुल रति गोपकुमारी की।
आरती कुञ्जबिहारी की
श्री गिरिधर कृष्ण मुरारी की।

जहां से प्रगट भई गंगा
कलुष कलिहारिणी गंगा।
स्मरण से होत मोहभंगा
बसी शिव शीश जटा के बीच।
हरै अघ-कीच
चरण छवि श्री बनवारी की।
आरती कुञ्जबिहारी की
श्री गिरिधर कृष्ण मुरारी की।

चमकती उज्ज्वल तट रेनू
बज रही वृन्दावन बेनू।
चहुं दिशि गोपी ग्वालधेनु
हँसत मृदुमन्द
चाँदनी चन्द।
कटत भवफन्द
टेर सुनु दीन भिखारी की।
आरती कुञ्जबिहारी की
श्री गिरिधर कृष्ण मुरारी की।