लक्ष्मी मैया जी की आरती

ॐ जय लक्ष्मी माता, मैया जय लक्ष्मी माता !
तुम को निशि दिन सेवत,
मैयाजी को निशि दिन सेवत, हरि विष्णु धाता !!
ॐ जय लक्ष्मी माता, मैया जय लक्ष्मी माता !!

उमा रमा ब्रह्माणी, तुम ही जग माता !
ओ मैया तुम ही जग माता ,
सूर्य चन्द्रमा ध्यावत, नारद ऋषि गाता !
ॐ जय लक्ष्मी माता, मैया जय लक्ष्मी माता !!

दुर्गा रूप निरन्जनि, सुख सम्पति दाता
ओ मैया सुख सम्पति दाता .
जो कोई तुम को ध्याता,, ऋद्धि सिद्धि धन पाता !
ॐ जय लक्ष्मी माता, मैया जय लक्ष्मी माता !!

तुम पाताल निवासिनि, तुम ही शुभ दाता
ओ मैया तुम ही शुभ दाता .
कर्म प्रभाव प्रकाशिनि, भव निधि की त्राता !
ॐ जय लक्ष्मी माता, मैया जय लक्ष्मी माता !!

जिस घर तुम रहतीं, सब सद्गुण आता
ओ मैया सब सद्गुण आता .
सब सम्भव हो जाता, मन नहीं घबराता !
ॐ जय लक्ष्मी माता, मैया जय लक्ष्मी माता !!

तुम बिन यज्ञ न होते, वस्त्र न कोई पाता
ओ मैया वस्त्र न कोई पाता .
ख़ान पान का वैभव, सब तुम से आता !
ॐ जय लक्ष्मी माता, मैया जय लक्ष्मी माता !!

शुभ गुण मन्दिर सुन्दर, क्षीरोदधि जाता
ओ मैया क्षीरोदधि जाता .
रत्न चतुर्दश तुम बिन, कोई नहीं पाता !
ॐ जय लक्ष्मी माता, मैया जय लक्ष्मी माता !!

महा लक्ष्मीजी की आरती, जो कोई जन गाता
ओ मैया जो कोई जन गाता ,
उर आनन्द समाता, पाप उतर जाता !
ॐ जय लक्ष्मी माता, मैया जय लक्ष्मी माता !!